कोरबा
ग्राम धतूरा के पुराना बाजार मोहल्ला कोरबी रोड धतूरा चौक में लगातार 15 वर्षों से मां दुर्गा की स्थापना होते आ रहा है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा स्थापित हुई जिसमें कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल ने मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद एवं ग्रामवासी और क्षेत्र वासियों की खुशहाली के लिए कामना की और विधायक ने हमें बताया कि शाक्त सम्प्रदाय की वह मुख्य देवी हैं। दुर्गा को आदि शक्ति, परम भगवती परब्रह्म बताया गया है। वह अंधकार व अज्ञानता रुपी राक्षसों से रक्षा करने वाली, ममतामई, मोक्ष प्रदायनी तथा कल्याणकारी हैं। इस बीच जहां उपस्थित छोटेलाल पटेल, मन्नू राठौर,दिलीप पटेल,एवं ग्राम धतुरा से श्याम राठौर,सुभम् जांगड़े,गुड्डू राठौर,रवि राठौर राम भगत राठौर, सोनू राठौर,बिंदेश्वर जांगड़े,धरम लाल राठौर,लोक नाथ राठौर,पप्पू राठौर,राजेश्वर राठौर,बबलू राठौर, जवाहर कश्यप,जीतू राठौर,मुकेश राठौर, एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे.।

