NH-49 पर मोबाइल झपटमारी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

NH-49 पर मोबाइल झपटमारी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा/अकलतरा: नेशनल हाईवे NH-49 पर हुई मोबाइल झपटमारी का खुलासा अकलतरा पुलिस ने किया है। मुख्य आरोपी नितेश यादव (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी खैरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, घटना 29 सितंबर 2025 को रात लगभग 4:00 बजे हुई थी। पीड़ित रसीद खान पिकअप वाहन में जांजगीर से बिलासपुर जा रहे थे। वाहन का डीजल खत्म होने के कारण ड्राइवर डीजल लेने गया था। इसी दौरान अर्जुनी चौक से लगभग 500 मीटर आगे, तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और मारपीट कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

अकलतरा पुलिस ने साइबर तकनीक का उपयोग करते हुए जांच की। नितेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 10,000 रुपये का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

नितेश यादव को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि झपटमारी में शामिल नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गौकरण राय और राजकुमार पांडेय की भूमिका सराहनीय रही।

Share This Article