अवैध रेत खनन रोकने टास्क फोर्स ने चलाया ताबड़तोड़ अभियान, कुल 31 वाहन जप्त

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

अवैध रेत खनन रोकने टास्क फोर्स ने चलाया ताबड़तोड़ अभियान, कुल 31 वाहन जप्त

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत जिले में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में गठित जिला टास्क फोर्स ने बम्हनीडीह, खपरीडीह, चांपा, देवराहा, जांजगीर, केराकछार, पंतोरा और शिवरीनारायण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कई ट्रैक्टर, हाइवा और जेसीबी मशीनें जप्त की गईं।

मुख्य कार्रवाई:-
बम्हनीडीह क्षेत्र: 1 जेसीबी, 2 हाइवा और 1 ट्रैक्टर जप्त।
चांपा क्षेत्र: 7 ट्रैक्टर जप्त।
देवराहा-हसदेव नदी क्षेत्र: 1 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर जप्त।
केराकछार और बम्हनीडीह-खपरीडीह क्षेत्र से 12 ट्रैक्टर जप्त।
शिवरीनारायण क्षेत्र: 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जप्त।

जिला खनि अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि सभी अवैध उत्खननकर्ताओं और वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने और भविष्य में पुनरावृत्ति पर न्यायालय में परिवाद दायर करने के निर्देश दिए हैं। जिला टास्क फोर्स नियमित रूप से अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित शिकायतों की जांच कर रही है।

Share This Article