पीएम सूर्य घर योजना में रिश्वतखोरी का मामलाः संविदा कर्मचारी बर्खास्त, जेई निलंबित

2 Min Read

पीएम सूर्य घर योजना में रिश्वतखोरी का मामलाः संविदा कर्मचारी बर्खास्त, जेई निलंबित


रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा क्षेत्र में पीएम सूर्य घर योजना के तहत वेंडर से पैसों की मांग करने का मामला सामने आया है। पॉवर कंपनी के संविदा कर्मचारी हरिओम साहू को इस शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, वहीं मामले में नाम आने पर जेई एलिन कुजूर को निलंबित कर दिया गया है।


सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वेंडर यशवंत सिन्हा से हरिओम साहू छह हजार रुपए की मांग करते सुना गया। बातचीत में साहू ने यह भी कहा कि पैसों में जेई का भी हिस्सा है। वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए सर्किल-1 के अधीक्षण अभियंता महावीर विश्वकर्मा ने यह कार्रवाई की।
घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें एक एसी, दो डीई और एक एई शामिल हैं। समिति अपनी रिपोर्ट प्रभारी मुख्य अभियंता एस.के. ठाकुर को सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है। सरकार इस योजना के तहत नागरिकों को सब्सिडी भी प्रदान कर रही है। राज्य पॉवर कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन करने वालों के घरों में 15 दिनों के भीतर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

Share This Article