झाड़ियों में नर कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

झाड़ियों में नर कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के कुम्हारी रेलवे स्टेशन के समीप परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लंबे समय से पड़ा होने के कारण शव पूरी तरह सड़-गला हुआ बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

जानकारी के अनुसार राजेश नामक व्यक्ति अपनी बकरियों को चराते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा। अचानक बकरियों का झाड़ियों की ओर भागना देखकर उसे किसी अनहोनी का संदेह हुआ। जब उसने पास जाकर देखा तो वहां मानव कंकाल पड़ा मिला। राजेश ने तुरंत डायल 112 और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

Share This Article