पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी दोबारा गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी दोबारा गिरफ्तार

जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले की अकलतरा पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए वारंटी को दोबारा गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी महावीर कंवर पिता बलराम कंवर (उम्र 40 वर्ष), निवासी कटनाई थाना अकलतरा, के खिलाफ अनाचार का मामला दर्ज है और उसका प्रकरण माननीय न्यायालय अकलतरा में विचाराधीन है।

पिछले शनिवार रात्रि विशेष अभियान के दौरान आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था लेकिन पूछताछ के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि महावीर कंवर अपने ही गाँव कटनाई के खेतों की ओर छिपा हुआ है।

सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय अकलतरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा और थाना अकलतरा पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका सराहनीय रही। पुलिस की यह सफलता जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article