नशे में वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का शिकंजा, 22 वाहन न्यायालय में पेश

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा पुलिस द्वारा आगामी क्रिसमस एवं नव वर्ष त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष सतर्कता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उनके निर्देशों के परिपालन में कोरबा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज गति, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोरबा जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 22 वाहन चालकों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

Share This Article