कोरबा ब्रेकिंग:- एसएस प्लाजा में भीषण आग, पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील समेत कई दुकानें आग की चपेट में, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा शहर के व्यस्ततम इलाके में स्थित एसएस प्लाजा में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील सहित कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं हैं।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मध्य हिस्से में हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

आग लगते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और अपनी-अपनी दुकानों को बचाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास की दुकानों को खाली कराया जा रहा है।

घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, वहीं प्रशासन और पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। फिलहाल जान-माल के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जबकि आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Share This Article