रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: वर्ष 2025 के अंतिम दिन राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 16 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नत किया है। जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को आयोजित डीपीसी बैठक में इन अधिकारियों के प्रमोशन पर मुहर लगी थी, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है।


