कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: नए साल के पहले दिन कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी तिवारी द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
इस तबादला सूची में 4 थाना प्रभारी (टीआई) शामिल हैं। इसके साथ ही 2 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और 3 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) के भी स्थानांतरण किए गए हैं।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। नए पदस्थापना आदेशों के बाद सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

