घर के आंगन में खून से लथपथ मिली व्यक्ति की लाश, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी नंदकुमार पटेल (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह नंदकुमार पटेल का खून से लथपथ शव उनके घर के आंगन में मिला, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की है।

घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया जाना माना जा रहा है। परिजनों ने इस घटना को पूर्व नियोजित साजिश बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article