कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में उनके द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फॉर्म मॉल परिसर में आयोजित किया गया।
इस संयुक्त अभियान में चौकी प्रभारी सीएसईबी श्री भीमसेन, यातायात सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर, पुलिस चौकी मानिकपुर से सहायक उप निरीक्षक कुलदीप तिवारी, महिला थाना प्रभारी भावना खंडारे, साइबर टीम सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी गई, मानव तस्करी से बचाव के उपाय समझाए गए तथा सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचने के तरीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को सुरक्षित, सतर्क और कानून के प्रति सजग बनाना रहा, जिसे उपस्थित नागरिकों ने सराहा।
