पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, चाकूबाजी से इलाके में दहशत, CCTV फुटेज आया सामने….

2 Min Read

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, चाकूबाजी से इलाके में दहशत, CCTV फुटेज आया सामने….

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक अभय सारथी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ युवक हाथों में चाकू लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वारदात के समय इलाके की स्ट्रीट लाइट बंद थी जिससे हमलावरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। आशंका जताई जा रही है कि पूरी घटना को पूर्व नियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में डर और आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article