कोरबा ब्रेकिंग: चचिया धान खरीदी केंद्र में आ धमका दंतैल हाथी, कर्मचारियों में मची दहशत देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक दंतैल हाथी केंद्र परिसर में पहुंच गया। हाथी की आमद से कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया। किसी तरह हाथी को खदेड़ा गया और इसकी वन विभाग को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार हाथी के धान खरीदी केंद्र में पहुंचने की खबर मिलते ही वहां कार्यरत कर्मचारी घबरा गए। धान को नुकसान से बचाने के लिए कर्मचारी हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते नजर आए। हाथी के आक्रामक हो जाने की आशंका को देखते हुए किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हाथी के धमक के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। वन विभाग के अनुसार यह दंतैल हाथी अपने झुंड से अलग होकर विचरण कर रहा है जिससे क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने और रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब हाथी धान खरीदी केंद्र तक पहुंचा हो। इससे पहले भी हाथी कई बार केंद्र में घुसकर धान खा चुके हैं और नुकसान पहुंचा चुके हैं। हाथी के अचानक पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल है जिसके चलते कई लोग रतजग्गा करने को मजबूर हो गए हैं।

इस वीडियो को देखने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DThlFZ9CPEY/?igsh=MXFzd3EwaHNubG9obw==

Share This Article