निर्माणाधीन मकान में जोरदार ब्लास्ट, गैस सिलेंडर फटा, 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल, देखें लाइव वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के खपराभठा क्षेत्र में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान में अचानक ब्लास्ट होने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां अधिवक्ता अंजू मिस्त्री के निवास के पास यह घटना घटी है। जानकारी के अनुसार छत्रपाल सिंह मरकाम और सुबोध राठिया नामक मजदूर छत पर निर्माण सामग्री चढ़ा रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 33 केवी हाई टेंशन लाइन के तार छू जाने से आग लग गई। आग तेजी से नीचे किचन तक पहुंची, जहाँ रखा गैस सिलेंडर विस्फोटित हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और इलाके की बिजली गुल हो गई।

हाई टेंशन लाइन में स्पार्किंग के कारण बुधवारी क्षेत्र के कई घरों के विद्युत उपकरण भी जल गए। घायल मजदूरों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज जारी है। एक घायल मजदूर ने बताया कि वह रेत चढ़ा रहा था और अचानक जोरदार धमाका हुआ।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। दमकल वाहन संकरी गलियों के कारण सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए लेकिन स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया है।

इस घटना का लाइव वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DTh3Ir2EgmV/?igsh=ZzNwdjVuNTRxNmZ1

Share This Article