दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 175 लीटर डीजल और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में की गई।

प्रार्थी कौशल किशोर मधुकर ने थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जनवरी 2025 की रात करीब 1 बजे एसईसीएल दीपका खदान से नाजीर एवं उसके साथियों ने डीजल चोरी कर बोलेरो वाहन से फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर थाना दीपका में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का 175 लीटर डीजल और बोलेरो वाहन जब्त किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. टोबू उर्फ नजीर खान (25 वर्ष), निवासी नोनबिर्रा, थाना दीपका
  2. सालिक राम गोंड (35 वर्ष), निवासी खल्लारी, थाना पाली
  3. राकेश कुमार पटेल उर्फ निक्की (22 वर्ष), निवासी नोनबिर्रा, थाना दीपका

Share This Article