महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कटघोरा थाने का SI निलंबित, ASP ने की कार्रवाई

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read


कटघोरा/कोरबा:   पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले एक गंभीर मामले में कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर कोसरिया को निलंबित कर दिया गया है। एक महिला द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए गए जिसके चलते आरोपी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और अनैतिक आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे आरोपी किसी भी पद पर क्यों न हो। वर्दी की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

Share This Article