कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।
यह पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई उसने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश प्रजापति (28 वर्ष), निवासी दुर्गा चौक पुराना, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान लिए, घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा मोबाइल सहित तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। जांच में आरोपी की भूमिका स्पष्ट होने पर उसे 19 जनवरी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। मामले की जांच अभी जारी है, इसलिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर 28 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की गई है।
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर पुलिस सख्त और त्वरित कार्रवाई करेगी।
