गैंगरेप मामले में लापरवाही बरतने पर दो आरक्षक निलंबित

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र से जुड़े एक गैंगरेप मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर दो आरक्षकों पर कार्रवाई की गई है। बांकीमोंगरा थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश मेहता और राजेंद्र राय को निलंबित कर दिया गया है।

आरोप है कि जब पीड़िता गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी उस समय दोनों आरक्षकों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और लापरवाही बरती। थाने से निराश होकर युवती बाद में सीधे कोरबा एसपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोषी आरक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article