छॉलीवुड फिल्म निर्माता मोहित साहू पर युवती से बेरहमी से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल….
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिल्म निर्माता और निर्देशक मोहित साहू पर युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता लहूलुहान हालत में थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट (ब्लॉक-410) का बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार मोहित साहू ने पहले उज्जैन में उससे शादी की थी लेकिन बाद में दूसरी शादी करने की बात कहकर संबंधों से मुकर गया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ बर्बरता की गई।
मारपीट में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वायरल वीडियो में पीड़िता को खून से सने हुए कपड़ों में देखा जा सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जांच की जहां फ्लैट के भीतर खून के धब्बे और टूटी हुई कुंडी पाई गई।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि मामला दबाने के लिए मोहित साहू ने सुरक्षाकर्मियों से माफी भी मांगी। हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक आरोपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद छॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हड़कंप मचा हुआ है।
इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
https://www.instagram.com/reel/DT19slVCKcz/?igsh=OTU0azVmZ3hxczhh
