अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कोयला लोड वाहन, बाल-बाल बच्चे लोग, देखें वीडियो…..
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छिर्रा न्यायालय के पास तेज रफ्तार से गुजर रहा कोयले से लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रेलर से गिरा कोयला पास में खड़ी एक पिकअप वाहन पर जा गिरा।
घटना के वक्त पिकअप में चार लोग सवार थे जो बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
ट्रेलर पलटने से सड़क पर कोयला फैल गया जिससे यातायात भी बाधित हुआ। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कोयला हटवाने व यातायात को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
https://www.instagram.com/reel/DT2JfLDCL9-/?igsh=MXd4dmZwZmlnZ3VieA==
