देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर कर्तव्य पथ पर सजी छत्तीसगढ़ की झांकी

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर कर्तव्य पथ पर सजी छत्तीसगढ़ की झांकी


रायपुर:  गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व कर्तव्य पथ पर आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने अपनी अनूठी और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराएं और ऐतिहासिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर आधारित है। झांकी में जनजातीय समाज की जीवनशैली, पारंपरिक कला, लोकनृत्य, वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रतीकों को जीवंत रूप में दर्शाया गया है। साथ ही आधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और प्रचार का संदेश भी दिया गया है।

Share This Article