पंप हाउस परिसर में नाबालिग पर चाकू से हमला, दर्जनभर बदमाशों ने की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक नाबालिग युवक के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाबालिग आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां पंप हाउस परिसर में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक नाबालिग को किसी विवाद पर बातचीत करने के बहाने बलाया, फिर उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश को विवाद की वजह मान रही है। सीएसईबी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

इसका वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

https://www.instagram.com/reel/DT4oRYtCOdD/?igsh=MTY1MDI3bWxvOTJybg==

Share This Article