कोरबा :– युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रदेश सचिव तथा कोरबा (शहर) जिला प्रभारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कोरबा की नई संगठनात्मक सूची जारी की गई है। इस सूची में कमल किशोर चन्द्रा को युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
कमल किशोर चन्द्रा की नियुक्ति पर कोरबा जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को लगातार जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस का विशेष फोकस युवाओं पर है और युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा जिले के कई सक्रिय और कर्मठ युवाओं को संगठन में अहम पदों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कमल किशोर चन्द्रा की नियुक्ति को संगठन विस्तार और युवाओं को आगे लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
