फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश, फैली सनसनी

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के ग्राम तरदा में एक युवक की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया इसका अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम तरदा निवासी गेंद राम पटेल (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुखलाल पटेल, सुबह करीब 4 बजे घर से निकले थे। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने उन्हें गांव के पास एक पेड़ पर फांसी पर लटके हुए देखा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है लेकिन इसके पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



Share This Article