कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान रात में बेवजह सार्वजनिक जगहों पर घूमने, अड्डेबाजी करने और झुंड में खड़े संदिग्ध लोगों की जांच की गई। पुलिस ने ऐसे 20 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद रात के समय शांति व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण करना है, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। कोरबा पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी रात में गश्त और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।