कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन प्रमोद नायक के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल ने संयुक्त अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 2 ट्रक, 4 हाइवा, 1 जेसीबी, 1 चैन माउंट मशीन और 1 टिप्पर शामिल हैं। इसके अलावा दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से जमा की गई लगभग 700 घनमीटर रेत भी जब्त की गई है। संबंधित मामलों में खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने बताया कि मिट्टी, रेत और कोयले से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आगे भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
