कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य श्री श्रवण साहू (64 वर्ष) का गुरुवार, 19 फरवरी की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से शहर सहित पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार, 20 फरवरी की सुबह पथर्रीपारा, कोरबा स्थित उनके निवास (गणेश चौक के पास) से निकलकर ढेंगुरनाला स्थित मुक्तिधाम जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्री साहू अपने पीछे पत्नी, पुत्र-पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कोरबा प्रेस क्लब ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दे।