कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में होली पर्व के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। 1 मार्च 2026 को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 67 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 30 स्थायी वारंटी शामिल हैं।
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 97 आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सघन अभियान चलाया गया है। साथ ही नागरिकों से होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
