रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त कर प्रखर गुरुद्वान ने अपने परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण की। उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता सहित समस्त परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
प्रखर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, गेवरा से प्राप्त की। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उनकी विशेष रुचि रही है। वे राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। शिक्षा और खेल, दोनों क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन को दर्शाती हैं।
उनके पिता रमेश गुरुद्वान दीपका क्षेत्र के वरिष्ठ श्रमिक नेता है। प्रखर की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
NIT रायपुर से प्रखर गुरुद्वान ने हासिल की इलेक्ट्रॉनिक में बी.टेक. की उपाधि
