कोरबा के ओवरब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, राहगीरों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

 

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  शहर के भीतर से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना अग्रसेन चौक के ऊपर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। टीआई मोतीलाल पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article