दूरस्थ क्षेत्र के दौरे पर निकले कलेक्टर ने रुकवाया काफिला, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने रास्ते में खराब सड़क देखकर अपना वाहन रुकवा दिया और मौके पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे, तभी विमलता से आगे मोड़ पर सड़क में बड़े गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सा नजर आया।

स्थिति को गंभीर देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े को फोन कर मार्ग की स्थिति से अवगत कराया और जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

यह सड़क पहाड़ी और दूरस्थ गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही होती है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को तुरंत निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं, इसलिए नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।

Share This Article