कोरबा में पुलिस की सख्ती: गांजा के साथ आरोपी पकड़ाया, 50 लोगों पर की गई चालानी कार्रवाई

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 14 मार्च 2026 को कोतवाली पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विशेष कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अश्वनी यादव (38 वर्ष) को पकड़ लिया। आरोपी के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने गौ माता चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 चालकों पर भी धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article