कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग जिला स्तरीय समिति कोरबा के अध्यक्ष विनय सिंह, जनपद सदस्य सोहागपुर अनसुईया राठौर, सांसद प्रतिनिधि सहसराम कौशिक, उपसरपंच सोहागपुर विजय कुमार जांगड़े तथा गौ सेवा आयोग विकासखंड स्तरीय समिति करतला के अध्यक्ष मारुति पटेल शामिल हुए। इसके अलावा कमल वैष्णव, शिव कुमार, उत्तम यादव, आयुष सक्सेना तथा जगदीश कंवर (सदस्य, गौ सेवा आयोग विकासखंड स्तरीय समिति करतला) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह हर्ष और उल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गौधाम सोहागपुर समिति स्वर्गीय वैद्य नत्थुराम कौशिक चिचोली गौशाला, विकासखंड करतला द्वारा किया गया। इस आयोजन में गौशाला के अध्यक्ष साखीराम कौशिक का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पशुधन विकास विभाग करतला के स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहा। विभाग के डॉक्टर वीरेंद्र पाल कंवर के साथ एवीएफओ श्यामलाल बिंझवार, रमेश कंवर, राम सिंह कंवर, ललिता कंवर, वैभव जायसवाल, रघुवीर सिद्धार्थ और छबिलाल साहू ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने गौसंवर्धन और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौधाम सोहागपुर के संचालन के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गौसेवा से जुड़े लोग उपस्थित रहे।