कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत 14 मार्च को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कोरबा में विशेष बैठक आयोजित की गई। लोक अदालत में आयोग की अध्यक्ष रंजना दत्ता और सदस्य पंकज कुमार देवड़ा ने मामलों की सुनवाई की।
लोक अदालत के लिए बैंकिंग, बीमा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कुल 14 प्रकरण सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें से 5 मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 12 लाख 60 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि संबंधित पक्षों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता आयोग कोरबा के मिडिएशन सदस्य श्रीराम श्रीवास एवं महेंद्र राजवाड़े, कर्मचारी नाजीर रामनारायण पटेल, डाटा एंट्री ऑपरेटर मनीराम श्रीवास, आदेशिका वाहक संजय शर्मा, भृत्य नूतन राजपूत, वाहन चालक राजेश्वर इंग्ले सहित विभिन्न प्रकरणों के पक्षकार एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
