टीपी नगर चौक पर मानसिक रूप से अस्थिर युवक का उत्पात, कार चालक का कॉलर पकड़ा, एक्टिवा सवार परिवार पर भी किया हमला, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा शहर में टीपी नगर मुख्य चौक पर एक मानसिक रूप से अस्थिर युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े एक कार चालक का कॉलर पकड़ लिया। जैसे ही कार चालक ने वाहन आगे बढ़ाया, युवक कुछ दूरी तक कार के साथ घसीटता चला गया और पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान युवक ने एक एक्टिवा सवार परिवार को भी निशाना बनाया। उसने चलती एक्टिवा पर सवार व्यक्ति को पकड़ लिया और पास में पड़ा पत्थर उठाकर मारने की कोशिश की। एक्टिवा पर एक महिला और बच्चा भी बैठे थे, जो इस घटना से बुरी तरह डर गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक काफी देर से राहगीरों को परेशान कर रहा था और चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक मुड़ापार इलाके का रहने वाला है और अक्सर टीपी नगर चौक के आसपास घूमता रहता है। लोगों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ जाती है, जिसके बाद वह राह चलते लोगों को परेशान करने लगता है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि युवक नशे की हालत में भी ऐसा व्यवहार करता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Share This Article