कोरबा: इस गांव में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, आंख निकाली, वारदात से इलाके में दहशत 

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा: इस गांव में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, आंख निकाली, वारदात से इलाके में दहशत 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र के ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग हीरा सिंह सरुता पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनकी एक आंख निकाल दी गई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है।

यह घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय हीरा सिंह अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घायल बुजुर्ग को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद गांव में ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की अफवाह तेजी से फैल गई है। हालांकि, पुलिस ने इस तरह की किसी भी पुष्टि से इनकार किया है। अफवाहों के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रात में पहरा देने को मजबूर हैं।

चैतमा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article