12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक दुकान में भी काम करता था। घटना के समय वह अपने कमरे में अकेला था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह जानने की कोशिश जारी है।
