खतरनाक स्टंटबाजी वायरल वीडियो के मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, थार वाहन जब्त

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में पुलिस ने खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ लोग तेज और खतरनाक तरीके से गाड़ियां चला रहे थे, जिससे वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरा हो रहा था।

शिकायत मिलने पर सिविल लाइन रामपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच में चार वाहनों के चालकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ, जिनमें स्कॉर्पियो, बोलेरो, स्विफ्ट और थार शामिल हैं।

पुलिस ने इनमें से थार कार (CG 04 NG 8300) को जब्त कर लिया है और बाकी वाहनों की तलाश जारी है। सभी पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और खतरनाक ड्राइविंग से बचें। अगर कहीं ऐसी गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share This Article