हिंदू नववर्ष पर ओपन थिएटर मैदान में स्टंटबाजी करने वाले चालकों पर हुई कार्यवाही, देखें वीडियो…

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा में लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। हिंदू नववर्ष 19 मार्च को सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में कुछ युवक तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से गाड़ियां चला रहे थे, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में स्कॉर्पियो (CG 11 AA 6166), बोलेरो (CG 12 BJ 2975), स्विफ्ट (CG 12 BF 3890) और थार (CG 04 NG 8300) वाहनों की पहचान की गई। इनमें से थार वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि बाकी वाहनों की तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा इस मामले में हिमांशु बैरागी (बुधवारी), मुकेश कुमार बैगा (नागपुर बस्ती, आईटीआई रामपुर) और रामकिशन साहू (रामपुर बस्ती) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही थार चालक रामकृष्ण साहू और वाहन मालिक नंदूलाल साव के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अन्य वाहनों की तलाश अभी जारी है।

 

 

Share This Article