रायपुर में सम्मानित हुआ राठौर कृषि केंद्र मूढ़ाली, मिला ‘सेकंड हाईएस्ट सेलर अवार्ड’  

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  समृद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 की भव्य डीलर मीट का आयोजन रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यभर से आए डीलर्स और कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में राठौर कृषि केंद्र मूढ़ाली को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “सेकंड हाईएस्ट सेलर छत्तीसगढ़” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान के संचालक सुनील राठौर को प्रदान किया गया।

इस भव्य आयोजन में श्री चंद्रहास चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रितेंद्र नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर, समृद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा की गई।

समारोह के दौरान कंपनी द्वारा डीलर्स के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा भविष्य में कृषि क्षेत्र में और बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article