जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार विजय कुमार पांडेय द्वारा उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक सहित कुल 106 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।




