सूने मकान में हुए लाखों की चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read




कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के चौकी मानिकपुर पुलिस ने “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी गई सोना-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य सामान सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 की सुबह 11 बजे से 12 मार्च की सुबह 8 बजे के बीच अज्ञात आरोपियों ने एक खाली मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोना-चांदी के जेवरात, नगदी लगभग 5,000 और अन्य सामान सहित कुल 2–3 लाख रुपये मूल्य की चोरी की।

पुलिस ने जांच में साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की और चोरी का सामान बरामद किया गया। सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि, कांसा और पीतल के बर्तन, पूजा सामग्री, तांबे का लोटा, एक मोटर साइकिल, चांदी के सिक्के और सोने के बिस्किट सभी बरामद सामग्री को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इससे पहले इसी प्रकरण में आरोपी आकाश मरावी, रोहित शर्मा और निखिल बर्मन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. अरुण कुमार सतनामी, 22 वर्ष, निवासी बाराठर, जिला सक्ती, वर्तमान निवास– हनुमान मंदिर के पास, रामपुर, कोरबा

2. देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा, 20 वर्ष, निवासी जेंजपुर, जिला सक्ती, वर्तमान निवास– पुराना शिव मंदिर, चौकी मानिकपुर, कोरबा

3. आकाश यादव, 20 वर्ष, निवासी दर्री, जिला कोरबा, वर्तमान निवास– आईटीआई रामपुर, क्वार्टर F-7











Share This Article