एशियन ट्रेडर्स में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा पुलिस ने एशियन ट्रेडर्स में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया करीब 2.50 लाख रूपए का पूरा सामान बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पावर हाउस रोड स्थित एशियन ट्रेडर्स के संचालक विमल जाजोदिया ने 9 जून 2026 को कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात चोर दुकान के पीछे से अंदर घुसे और डायनेक्स कंपनी का इन्वर्टर, बिरला ओपस पेंट के डिब्बे, बॉश कंपनी की ड्रिल मशीन, ब्रेकर मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मनीष यादव (19 वर्ष) और प्रकाश चौहान (19 वर्ष), दोनों निवासी लक्ष्मणबन तालाब, को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में नगर निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में प्र.आर. 311 वासुदेव आदित्य, प्र.आर. 423 भूपेंद्र लहरे, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, रामविलास, रमेंद्र वर्मन एवं चंद्रप्रकाश तंवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस विभाग ने उनकी सराहना की है।

Share This Article