कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में चल रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत करतला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़मार जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5,350 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, तिरपाल, 6 मोबाइल फोन और 10 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना करतला की टीम ने बड़मार जंगल में दबिश दी, जहां कुछ लोग जुआ खेलते मिले। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा राय, सर्वजीत राय, विजय शर्मा, संतोष गबेल, बसंत खूंटे और कृष्णा दास शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम करतला के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
01. कृष्णाराय पिता स्व० कैलाश चंद राय उम्र 35 वर्ष, पता ग्राम करतला,
02. सर्वजीत राय पिता रेवा शंकरराय उम्र 43 वर्ष, पता ग्राम करतला,
03. विजय शर्मा पिता श्रीकायस्त वर्मा उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला,
04. संतोष गबेल पिता श्री घनश्याम लाल गबेल उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला,
05. बसंत खूंटे पिता स्व. श्री रामानंद खूंटे उम्र 32 वर्ष, पता ग्राम करतला,
06. कृष्णा दास पिता श्री मुंशीदास उम्र 50 वर्ष, पता ग्राम करतला,
गिरफ्तार आरोपी:-
01. कृष्णाराय पिता स्व० कैलाश चंद राय उम्र 35 वर्ष, पता ग्राम करतला
02. सर्वजीत राय पिता रेवा शंकरराय उम्र 43 वर्ष, पता ग्राम करतला
03. विजय शर्मा पिता श्रीकायस्त वर्मा उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला
04. संतोष गबेल पिता घनश्याम लाल गबेल उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला
05. बसंत खूंटे पिता स्व. रामानंद खूंटे उम्र 32 वर्ष, पता ग्राम करतला
06. कृष्णा दास पिता मुंशीदास उम्र 50 वर्ष, पता ग्राम करतला।
