कोरबा: कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (सत्र 2026–28) का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जिले के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी ने जिले के सभी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों एवं न्यूज पोर्टलों से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन से संबंधित आमंत्रण संदेश एवं समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित एवं प्रसारित कर पत्रकारिता जगत के इस महत्वपूर्ण अवसर को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।
प्रेस क्लब ने सभी मीडिया संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें सदैव समाचार माध्यमों का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है। संस्था को विश्वास है कि इस विशेष अवसर पर भी मीडिया परिवार का वही आत्मीय सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा।
