कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंआभट्ठा पिकअप स्टैंड के पास संचालित एक जुआ फड़ पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 18,800 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप स्टैंड के समीप कुछ लोग रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से अलग-अलग रकम बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत 18,800 रुपए आंकी गई। साथ ही जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही 52 पत्ती ताश की गड्डी भी जब्त की गई।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सलीम अंसारी (34), हनीफ (26), शाहिद अली (37), आनंद (34), गजेंद्र साहू (37), अशोक चंद्रा (41), साबिर (35) और मेहताब को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
