कोरबा/धतूरा: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ग्राम धतूरा में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर नर्सरी परिसर में 200 पौधे तथा स्कूल परिसर में 10 पौधे, कुल 210 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक उपाध्यक्ष चैतराम केवट ने किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के अनमोल उपहार हैं। पेड़ वातावरण में मौजूद हानिकारक गैसों एवं धूल-कणों को अवशोषित कर हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान घासीसिंह मरकाम, सामाजिक कार्यकर्ता रवि राठौर, नकुल पोर्ते,भीखम प्रसाद कौशिक, रुपलाल राठौर, सागर केवट,संजू राठौर,खोलबहरा केवट सहित ग्राम के ग्रामीण, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
