बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: स्थानीय DKM सेंटर में आज एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए DKM सेंटर के स्टूडेंट्स, स्टाफ और स्थानीय निवासियों सहित कुल 35 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन DKM सेंटर के डायरेक्टर हर्षित सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर में श्री बालाजी की मेडिकल टीम विशेष रूप से उपस्थित रही, जिसमें पायल महतो मैम, गोकुल साहू, राजा भास्कर, लिनेश जायसवाल और राहुल पटेल आदि शामिल थे। विशेषज्ञ टीम ने सभी का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और सुरक्षित तरीके से रक्तदान संपन्न कराया।
DKM सेंटर के डायरेक्टर हर्षित सिंह ने कहा, “रक्तदान महादान है, और हमारे सेंटर के छात्रों व स्टाफ का इस नेक काम में आगे आना बेहद गर्व की बात है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।”
इस आयोजन को सफल बनाने में DKM सेंटर की पूरी टीम का विशेष सहयोग व योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।
