रथयात्रा में साथ न ले जाने पर विवाद, पति-पत्नी ने खाया जहर

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत केराकछार गांव में एक नवविवाहित दंपती ने घरेलू विवाद के बाद आवेश में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अकील सिंह और 21 वर्षीय किरण सिंह की करीब एक वर्ष पहले सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। किरण मूल रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगी डीह गांव की रहने वाली है और विवाह के बाद से अपने ससुराल केराकछार में रह रही थी।

25 जुलाई को दोनों बीच रथयात्रा कार्यक्रम में साथ जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया गया कि अकील रथयात्रा में शामिल होने के लिए घर से निकल रहा था, तभी किरण ने भी साथ चलने की इच्छा जताई। अकील के मना करने पर वह अकेले ही कार्यक्रम में चला गया।

अगले दिन सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर बहस हो गई। विवाद के दौरान गुस्से में आकर पहले किरण ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। पत्नी की हालत बिगड़ती देख अकील ने भी आवेश में वही कदम उठा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया और प्राथमिक जांच के बाद बताया कि समय रहते अस्पताल पहुंचने के कारण दोनों की जान बच गई। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पति-पत्नी के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह रथयात्रा में साथ न ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।अकील और किरण की शादी करीब एक वर्ष पहले सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। किरण मूल रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगी डीह गांव की रहने वाली है और विवाह के बाद से अपने ससुराल केराकछार में रह रही थी।

Share This Article